गढ़वा: विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ बैठक की
Garhwa, Garhwa | Dec 30, 2024 भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे ग़ढ़वा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ बैठक किया। इसके पश्चात अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओ को जल्द ठीक करने को लेकर चर्चा किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि सदर अस्पताल झामुमो सरकार के उदासीन रवैया के कारण पुरी तरह अव्यवस्थित है।