गढ़वा: जिला मत्स्य कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन, डीडीसी रहे मौजूद
Garhwa, Garhwa | Dec 30, 2024 जिला मत्स्य कार्यालय, गढ़वा में सोमवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ग़ढ़वा डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीएससी के जिला अधिकारी कौशल किशोर तथा मनीष कुमार समेत विभिन्न प्रखंडों से आए हुए करीब 200 मत्स्य कृषक आदि लोग शामिल हुए। इस दौरान डीडीसी ने कार्यशाला में अपने सम्बोधन किया।