बनेड़ा: कार से टक्कर मारकर 50 हजार की लूट, रायला पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, नगदी बरामद, कार जब्त
कुंडिया-विजयपुरा रोड पर बाइक सवार युवक को कार से टक्कर मारकर 50 हजार रुपए से भरा बैग लूटने की वारदात का रायला पुलिस ने महज छह घंटे में पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई पूरी नकदी बरामद कर वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।