जहानाबाद: गायत्री नगर से 10वीं का छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
जहानाबाद। शहर के गायत्री नगर ठाकुरबाड़ी क्षेत्र से 10वीं कक्षा का एक छात्र लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने नगर थाना में आवेदन देकर छात्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। छात्र के चाचा ने घटना की जानकारी देते हुए जल्द खोजबीन की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।