तपोवन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान विधायक विपिन सिंह परमार ने होली–उतराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अभी चम्बा–भरमौर पहुंचने में 300–350 किमी लगते हैं, जबकि सड़क के एनएच बनने पर यह दूरी सिर्फ 73 किमी रह जाएगी। इससे पर्यटन, मणिमहेश यात्रा और जनजातीय क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।