बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, जयंत चौधरी का फूंका पुतला, टेट अनिवार्यता का विरोध
बहराइच प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना स्थल में जयंत चौधरी का पुतला फूंका। शिक्षकों का कहना है कि टेट अनिवार्यता नियम विरुद्ध है, क्योंकि उनकी नियुक्ति आरटीई एक्ट से पहले हुई। संघ के मंत्री विजय उपाध्याय ने कहा, "जयंत चौधरी का बयान शिक्षकों के साथ धोखा है।" शिक्षकों ने "नो-टेट-बिफोर आरटीई-एक्ट" का नारा लगाया। सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।