बहराइच: शाहपुर खुर्द में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बाबा कुटी दाखिला शाहपुर खुर्द में मंगलवार रात जुगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने शव देखा, उसे दरवाजे पर रखा। पुलिस को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक सुरेश चंद गिरी मौके पर पहुंचे, आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कारणों का पता लगाया जा रहा है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।