बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 38 ग्रामों की विकास योजनाएं स्वीकृत
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे डीएम अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक मे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जनपद मे चयनित 38ग्रामों मे अवसंरचनात्मक कार्य कराए जाने के लिए ग्राम विकास योजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया गया है। साथ ही अनुमोदित प्रस्तावों को पीएम अजय पोर्टल के माध्यम से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।