बहराइच: रहवा बिशुनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की जताई आशंका
बहराइच के दरगाहथाना क्षेत्र के रहवा बिशुनपुर में बुधवार को बड़कऊ का शव मक्का के खेत में मिला। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति मंगलवार को खेत गए। बाइक लेकर कहीं चले गए। तलाश करने पर नहीं मिले। बुधवार को शव मिला। पुलिस ने पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुकदमा अपराध संख्या 56/26 धारा 103,1, 238 BNS दर्ज किया गया। जांच जारी है।