बहराइच: भरथापुर निवासी 136 परिवारों को जल्द किया जाएगा विस्थापित, जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने दी जानकारी
ब्रिटिश हुकूमत के दौर से जंगलों के बीच जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे बहराइच जिले के भरतपुर गांव के 136 परिवारों के लिए अब राहत की नई सुबह आने वाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व में इन परिवारों को नेशनल हाईवे के किनारे सेमराहना में जल्द ही विस्थापित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी की ओर से बुधवार दोपहर को दी गई है।