इगलास: इगलास क्षेत्र के गांव में पांच वर्षीय बच्ची को गलत इरादे से बहला-फुसलाकर उंगली पकड़कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Oct 7, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि गांव का ही आकाश उसकी पांच वर्षीय बच्ची को गलत इरादे से बहला-फुसलाकर उंगली पकड़कर ले जा रहा था। मोहल्ले के लोगों ने उसे देख लिया, जिससे घबराकर आरोपित युवक बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना रविवार की देर शाम की है। थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।