रजौली: चेकपोस्ट पर सख्ती: स्कॉर्पियो से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, विदेशी शराब बरामद, वाहन किया गया ज़ब्त
Rajauli, Nawada | Apr 29, 2026 रजौली समेकित जांच चौकी पर बुधवार को सघन जांच के दौरान झारखंड से आ रही स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वाहन से 750 एमएल व 250 एमएल शराब जब्त हुई। गिरफ्तार आरोपी पश्चिमी सिंहभूम (चक्रधरपुर) निवासी सुमित पासवान, अनिल पंडित, चंदन यादव, संतोष नाग, भोला साव व मिथिलेश यादव हैं। जानकारी उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने दी। 6 pm