#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी विवाद, कांग्रेस ने बताया दलित अपमान
हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को रामलीला मैदान में हुई जनसभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। सभा के बाद श्री राम सेना से जुड़े लोगों द्वारा मैदान और मंच की सफाई के बाद हवन-यज्ञ किए जाने का मामला सामने आया।
कांग्रेस ने इसे खड़गे और दलित समाज का अपमान बताते हुए विरोध जताया है। वहीं भाजपा ने घटना से सीधे तौर पर किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देने और देवभूमि का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।
विवाद को लेकर कांग्रेस की ओर से मामला राज्यसभा में भी उठाए जाने की बात सामने आई है।
Jaisalmer, Jaisalmer | Aug 14, 2026