गढ़ी: सरेड़ी बड़ी क्षेत्र के परखेला रोड पर भैरव जी मंदिर बिरादरी भवन का उद्घाटन
गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत सरेड़ी बड़ी,क्षेत्र के परखेला रोड भैरव जी मंदिर बिरादरी भवन का उदघाटन कार्यक्रम रविवार दोपहर 12 बजे गढ़ी विधायक कैलाश मीणा के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। इस कार्यक्रम मे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्दसिंह राव, सरेड़ी बड़ी मंडल महामंत्री राजेश पाटीदार सहित सरेड़ी बड़ी भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण और भाजपा कार्यकर्त्ता,एवं ग्रामीण मौजूद रहे।