मंझनपुर: पूरब पश्चिम शरीरा में नाला निर्माण के बीच बारिश ने छीना गरीब का आशियाना, दूसरा मकान भी गिरने की कगार पर
पूरब पश्चिम शरीरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 में नाला निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण के लिए घरों से सटाकर और एक स्थान पर घर के अंदर तक खुदाई कर दी गई, जिससे बारिश के दौरान गरीब परिवारों के मकानों पर संकट खड़ा हो गया है। हुई तेज बारिश के बाद धनराज लोधी का मकान भरभराकर गिर गया है।