कानपुर: पनकी पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ लूट करने वाले गैंग के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, लूट का माल भी बरामद
पनकी पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को चाकू मारकर 78 हजार की लूट करने वाले गैंग का खुलासा आज शुक्रवार शाम 6बजे किया। लुट करने वाले तीन आरोपी समेत गैंग के चारों शातिर लुटेरों को अरेस्ट कर लिया। लुटेरों के पास से लूट का 18700 रुपए और तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।