कानपुर: शिवाला मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बैकुंठ उत्सव, भक्त भगवान लक्ष्मी नारायण को अपने कंधे पर लेकर आए
165 साल पुराने महाराज प्रयाग नारायण शिवाला मंदिर में शुक्रवार 11:00 बजे धूमधाम से बैकुंठ उत्सव मनाया गया। 4 दिवसीय उत्सव के पहले दिन दक्षिण भारत के आचार्यों ने संस्कृत व तमिल भाषा में विशेष मंत्रोच्चारण कर बैकुंठ द्वार (एक विशेष द्वार) खोला गया। जयकारों के साथ सोने के सिंहासन में विराजमान भगवान लक्ष्मीनारायण को भक्त अपने कंधों पर लेकर बाहर लाए।