कानपुर: केंट के सपा विधायक हसन रूमी ने धीरज चड्ढा द्वारा अभद्र टिप्पणी के प्रकरण में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की
शुक्रवार 4:00 बजे कैंट विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी ने आरोप लगाया है कि चड्डा ने न केवल नवनिर्वाचित विधायिका के समर्थकों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया, बल्कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने धीरज चड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन विधायक रूमी ने इस मामले में और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।