कानपुर: मोतीझील में पलटी मिनी इलेक्ट्रॉनिक बस, सवार लोगों में मची चीख-पुकार
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीझील में मनोरंजन के लिए आए दर्शको घुमाने के लिए लगी मिनी बस ड्राइवर की लापरवाही से शुक्रवार दोपहर 3 बजे पलट गई। बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी ने बताया कोई जनहानि नहीं हुई है। कुछ लोगों को मामूली चोट आई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।