हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार में पुलिस ने छापा मार कर नकली तंबाकू की फैक्ट्री शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे पकड़ी। इस दौरान फैक्ट्री में रखा नकली तंबाकू पुलिस लेकर थाने चली गई। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण में अभी जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।