गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने जनता दरबार में सुनी पीड़ितों की शिकायतें, दिए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 6 अप्रैल को एसएसपी सुशील के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। एसएसपी श्री कुमार के द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 6 अप्रैल सोमवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट के करीब एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।