रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी से धरनावद बालाजी धाम के लिए निकली पदयात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया पैदल मार्च
मंगलवार को रामगंजमंडी में धरनावद बालाजी धाम के लिए एक भव्य और श्रद्धा से ओतप्रोत विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे स्थानीय बालाजी मंदिर (स्टेशन चौराहा) से प्रारंभ होकर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर व खेराबाद चौराहा होते हुए लगभग 3 घंटे की भक्ति यात्रा के बाद धरनावद बालाजी धाम पहुंची।