मऊरानीपुर: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में नदी किनारे जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मैलोनी गांव के पास नदी किनारे जंगल में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।