महोबा: रामकथा मार्ग में संचालित कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन ने की छापेमारी, एक कोचिंग सेंटर किया सील
Mahoba, Mahoba | Jun 23, 2026 जिला प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ सिटी रविकांत गौड़ के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर के कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच में सुरक्षा मानकों और फायर एनओसी में खामियां मिलने पर निलेश फिजिक्स कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया, जबकि तीन अन्य संस्थानों पर कार्रवाई की गई।