सिंगरौली: नगर पालिका निगम सिंगरौली की सड़कों पर सामग्री रखने वालों पर होगी जुर्माने की कार्रवाई, आयुक्त ने दी जानकारी
नगर पालिका निगम सिंगरौली की सड़कों पर सामग्री रखने वालों पर होगी जुर्माने की कार्रवाई। आयुक्त डीके शर्मा ने नगरीय क्षेत्र एवं वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान देखा कि वार्ड वासियों ने अपने भवन निर्माण या अन्य कार्यों की संबंधित सामग्री सड़कों पर रखी है, जिस पर आयुक्त ने जुर्माने व कार्रवाई के आदेश दिए।