सिंगरौली: 28 मार्च को भोपाल में आयोजित होगी भारतीय वायुसेना वाई समूह रैली भर्ती, जिला रोजगार अधिकारी ने दी जानकारी
जिला रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना वाई समूह रैली भर्ती 28 को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि रैली भर्ती में शामिल होने वाले आवेदक 28 मार्च प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक रिपोर्ट कर सकते हैं।