सिंगरौली: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर का किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा कुशलक्षेम
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा ट्रामा सेंटर जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सलाय मे संचालित ओपीडी की व्यवस्था सहित चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण किया। इस मौके पर कलेक्टर शुक्ला ने मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को ओपीडी की व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित किये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजो से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।