मधेपुरा: शहर में जाम और बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, सड़क किनारे बाइक खड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई
मधेपुरा शहर के समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय, निबंधन कार्यालय और नगर परिषद जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। यातायात विभाग ने इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी बाइक और अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।