🚨 छतरपुर में नाबालिगों से चोरी कराने वाला कथित सिंडिकेट सक्रिय!
बच्चों से बसों के वायर कटवाकर कॉपर चोरी कराने का आरोप, चोरी का माल खरीदने वालों तक कब पहुंचेगी पुलिस?
छतरपुर। जिले में नाबालिग बच्चों को अपराध की राह पर धकेलकर चोरी का माल खरीदने और मुनाफा कमाने वाले कथित नेटवर्क का मामला सामने आया है। नंदा बस सर्विस के गैराज में दो नाबालिगों से बसों के वायर कटवाकर कॉपर चोरी कराने का आरोप है। कर्मचारियों ने दोनों बच्चों और चोरी करवाने के आरोपी बुजुर्ग को पुलिस के हवाले किया है।
चोरी का माल कथित तौर पर एक व्यक्ति के माध्यम से प्रिंस मेटल तक पहुंचाने और बेचने की बात सामने आई है। हालांकि इस भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
प्रिंस मेटल से जुड़े लोगों को लेकर पूर्व में भी गोलीकांड और जीएसटी चोरी जैसे गंभीर आरोप चर्चाओं में रहे हैं। वहीं वायरल हुए एक बुजुर्ग के वीडियो बाद में सोशल मीडिया से हटाए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब पुलिस से सीधे सवाल—
- क्या कार्रवाई सिर्फ नाबालिगों तक सीमित रहेगी?
- चोरी करवाने वालों और माल खरीदने वालों की जांच होगी?
- प्रिंस मेटल की कथित भूमिका खंगाली जाएगी?
- कबाड़ कारोबार की आड़ में चल रहे नेटवर्क और जीएसटी संबंधी आरोपों की जांच होगी?
- वायरल होकर हटाए गए वीडियो के पीछे की वजह सामने आएगी?
सबसे बड़ा सवाल—बच्चों को चोरी के लिए कौन तैयार कर रहा है और चोरी के माल से लाखों का मुनाफा कौन कमा रहा है?
पुलिस को सिर्फ बच्चों से पूछताछ नहीं, बल्कि पूरे कथित सिंडिकेट की कड़ियां जोड़कर असली जिम्मेदारों तक पहुंचना चाहिए।
बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, चोरी के औजार नहीं!
#Chhatarpur #MPPolice #BreakingNews #ChildCrime #ScrapMafia #PoliceInvestigation #छतरपुर #मध्यप्रदेश
SP Chhatarpur DIG Chhatarpur Range CM Madhya Pradesh VD Sharma Jitu Patwari Umang Singhar