मांट: हीरा ताल में पलटा ट्रैक्टर, चार बच्चे हुए घायल
Mat, Mathura | Nov 5, 2026 गढ़ी बालकिशन रोड पर स्थित हीराताल के परिसर में एक ट्रेक्टर अचानक पलट गया, जिसके नीचे दब कर चार बच्चे घायल हो गए, नसीटी रोड निवासी महेश का ट्रेक्टर अपने खेत पर खाद पहुंचा कर वापिस आ रहा था, कि हीराताल परिसर में एक मोड़ पर अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया, ट्रेक्टर पलटते ही चीख पुकार मच गई, आसपास में खेतों में काम कर रहे लोग ट्रेक्टर की ओर दौड़े।