जहानाबाद: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर न्यायालय परिसर में शपथ ग्रहण, लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय जहानाबाद में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। रविवार दोपहर करीब 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मौके पर सीजीएम एवं प्रभारी सचिव कौशलेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने तंबाकू व नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।