पाली: पटउवा पर हुई दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत, मां की हालत गंभीर, मृतक के परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
Pali, Lalitpur | Jun 8, 2026 ग्राम पटउवा स्थित NH-44 पर सोमवार दोपहर के समय ललितपुर से सागर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मप्र के जनपद विदिशा अंतर्गत ग्राम लाल पठार निवासी बाइक सवार वृंदावन उसकी पत्नी लल्लो एवं मासूम पुत्री सुहानी को रौंद दिया। दुर्घटना में पिता पुत्री की मौत हो गई थी। उक्त मामले में मृतक की परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके चलते कई वाहन जाम में फंसे रहे।