ज्ञानपुर: सुंदरवन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में दबंगों ने पीठाधीश्वर को दी जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की लगाई गई गुहार
ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के सुंदरबन स्थित श्री राम जानकी मंदिर की पीठाधीश्वर माता राजलक्ष्मी मंदा को जान से मारने की धमकी व फर्जी मुकदमे में फसाने को लेकर लगातार धमकियां मिल रही हैं, बीते दिनों करीब 50 से 60 लोग मंदिर परिसर के सेवादारों व माता राज लक्ष्मी मंदा को जान से मारने की धमकी दिए थे, पदाधिकारीयों ने डीएम को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।