ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर में कुएं में मिला लापता युवक का शव
गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में सोमवार को एक कुएं से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसानों को बदबू आने पर जब उन्होंने कुएं में झांका तो शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश बिंद (35) पुत्र अमृतलाल बिंद के रूप में हुई, जो दिसंबर माह से लापता था।