उरई: उरई में आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब पर की छापेमारी, 1000 लीटर लहांन किया नष्ट
Orai, Jalaun | May 23, 2025 शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र से जानकारी प्राप्त हुई, बीते दिन आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब बनाने वाली जगह पर छापेमारी की और छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 1000 लीटर लहन व कच्ची अवैध शराब बरामद की, वही टीम ने मौके पर 1000 लीटर लहन को नष्ट किया और कच्ची शराब को भी नष्ट करते हुए कार्यवाही की है।