श्री बिग ब्रेकिंग: श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट से कैदी फरार, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल
श्री बंशीधर नगर। श्री बंशीधर नगर (नगर उंटारी) सिविल कोर्ट परिसर से बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में एक कैदी के फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया। फरार कैदी की पहचान उमानंद चौधरी, निवासी राजी, थाना खरौंधी के रूप में बताई जा रही है। बताया जाता है कि उमानंद चौधरी हत्या के एक मामले में आरोपी था और काफी समय से फरार चल रहा था।
#BreakingNews #गढ़वा
Kanke, Ranchi | Sep 23, 2026