बंजरिया: सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को योगा दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया योगा शिविर
सदर अनुमंडल के तुरकौलिया, पीपराकोठी, कोटवा,भोपतपुर, रघुनाथपुर, व बंजरिया थाना क्षेत्रों में रविवार योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित होने वाले सभी लोगो को योगा के बारे फायदे बताए गए। साथ ही उसे जीवन मे लागू करने की अपील भी की गई। वही प्रशिक्षको के द्वारा अलग अलग शिविर में अलग अलग योगा के आसन व उसके जीवन मे लाभ सिखाया गया।