संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के तत्वावधान में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही किसान जागृति यात्रा का बुधवार को टिब्बी क्षेत्र के चंदूरवाली गांव और श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया।