टीकमगढ़: शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा, जिले के शासकीय कार्यालयों में श्रद्धांजलि दी गई
महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया। दो मिनट का मौन शुरू होने की सायरन बजाकर दी गई। दो मिनट बाद आल क्लियर सायरन बजाया गया। इसी तरह जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।