धरहरा: संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर बीडीओ सख्त, डोर-टू-डोर सत्यापन का दिया निर्देश
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार के दोपहर लगभग 12 बजे धरहरा प्रखंड सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने की। यह अभियान 28 जनवरी से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा।