धरहरा: भलार में महिला के घर में घुसने का प्रयास, जान से मारने की धमकी
धरहरा थाना क्षेत्र के भलार गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा एक महिला के घर में जबरन घुसने का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।पीड़िता बब्ली देवी पति पंडोल सिंह ने सोमवार के दोपहर लगभग 12बजे धरहरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 1फरवरी की शाम करीब 7 बजे श्रवण कुमार एवं काजू सिंह अपने 10–12अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा।