धरहरा: पैक्स चुनाव को लेकर धरहरा में बढ़ी सियासी सरगर्मी, अरविंद कुमार उर्फ पारस ने किसानों से मांगा समर्थन
धरहरा प्रखंड अंतर्गत आगामी6फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उम्मीदवारों द्वारा जनसंपर्क अभियान भी जोर पकड़ने लगा है।इसी क्रम में रविवार के दोपहर लगभग1बजे धरहरा महाराणा पैक्स चुनाव के उम्मीदवार अरविंद कुमार उर्फ पारस ने अपने समर्थकों के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान।