BDC चुनाव जीतने के बाद राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार व हिमवंती मीडिया के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गोयल जी से आज मिलना हुआ। ज़्यादातर पत्रकार पंचायत चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाए, ऐसे में मेरी जीत की खबर सुनते ही अरविंद गोयल जी बेहद खुश हुए। उन्होंने परिणाम वाले दिन ही फ़ोन पर बधाई दी और कार्यालय आने के न्योता भी दिया।
आज उनके कार्यालय में जाकर बेहद सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। गोयल जी कई दशकों से हिमंवती मीडिया चला रहे हैं। वो अपने आप में एक संस्थान है।
पत्रकारिता सहित पंचायत के कई पहलूओं पर उनसे बातचीत हुई। मेरा पहली बार उनसे मिलना हुआ। क्योंकि बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें अपनी बिरादरी के लोग आगे बढ़ता देखकर ख़ुशी होती है।