पालीगंज: पालीगंज फल व सब्जी मंडी में विक्रेताओं की हड़ताल, एसडीओ से शिकायत
Paliganj, Patna | Apr 12, 2026 पालीगंज के प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फल और सब्जी के दुकानदारों को दूसरे जगह विस्थापित कर दी गई थी। लेकिन ग्राहक के ना आने और फल और सब्जी के के खराब हो जाने के कारण हो रहे नुकसान को लेकर दुकानदारों ने हड़ताल कर दिया। इसके अलावा दुकानदारों का कहना है कि घूम कर बेचने से ठेला पर ठेला को भी प्रशासन जप्त कर रही है। शिकायत लोगों ने एसडीओ से की है