माण्डल: कोयला भट्ठियों की आड़ में रेकी और रात में लूट-छीनाझपटी, मांडल पुलिस ने एक ही परिवार के गिरोह का किया पर्दाफाश
भीलवाड़ा = मांडल थाना पुलिस ने लगातार हो रही लूट और छीनाझपटी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो दिन में कोयला भट्ठियों पर मजदूरी करता था और रात के अंधेरे में सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाता था।