स्वार: स्वार-किला खेड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
Suar, Rampur | Oct 18, 2026 स्वार कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम समय लगभग पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया।