कासगंज: कासगंज में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया हुई शुरू
कासगंज में प्रतिभाशाली एवं मेधावी बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 5 से 18 वर्ष तक के बच्चे 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।