सैनी नर्सरी के सामने अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा, डीटीपी टीम ने ढहाए मकान और प्रॉपर्टी कार्यालय
पलवल। सोहना रोड पर सैनी नर्सरी के सामने नाले के साथ किए गए कथित अवैध निर्माणों पर गुरुवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) पलवल की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। टीम ने बिना नक्शा पास कराए तथा सीएलयू और आवश्यक एनओसी के बिना किए गए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
डीटीपी विभाग की कार्रवाई के दौरान नाले के साथ बने मकानों तथा एक प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय को भी ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संबंधित निर्माणों के लिए आवश्यक अनुमति एवं स्वीकृतियां प्राप्त नहीं की गई थीं।
डीटीपी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति, सीएलयू और आवश्यक एनओसी के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं अनिल नागर पार्षद (नगर परिषद) आदि ने इसे बदले की भावना से की गई तोड़फोड़ बताया। कहा दलाल साफ कर दियो यू बी ना रहैगो। आरोप लगाया नगर परिषद में 35 प्रतिशत कमीशन चल रहा है।
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026