हसपुरा: प्रखंड के अमझरशरीफ, डुमरा, हसपुरा सहित सभी पंचायतों में पंचायत दिवस पर ग्रामसभा का आयोजन हुआ
हसपुरा तहसील के अमझरशरीफ बड़ी दरगाह के अलावा डुमरा , पीरू , हसपुरा , जैतपुर , अहियापुर, सोनहथु सहित सभी पंचायतों में रविवार को पंचायत दिवस पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अमझरशरीफ मुखिया पम्मी कुमारी ने कहा जैसे ही ग्रामसभा शुरू हुआ महिलाओं की भीड लग गई।अधिकतर महिलाएं नया राशन कार्ड बने को लेकर पहुंचे थे।