धरहरा: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धरहरा की मेडिकल दुकानें बंद, छोटे कारोबारियों पर संकट
धरहरा बाजार में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। राज्यस्तरीय आह्वान पर आयोजित इस बंदी के दौरान दवा व्यवसायियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। मेडिकल दुकानों के बंद रहने से दिनभर मरीजों एवं उनके परिजनों को दवा खरीदने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।